शनिवार, 20 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: बीट पुलिसिंग पर जोर, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश; बिसरख थाने में एडीसीपी ने की पुलिसकर्मियों संग समीक्षा बैठक!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बीट पुलिसिंग पर जोर, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश; बिसरख थाने में एडीसीपी ने की पुलिसकर्मियों संग समीक्षा बैठक!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बीट पुलिसिंग पर जोर, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश; बिसरख थाने में एडीसीपी ने की पुलिसकर्मियों संग समीक्षा बैठक के तहत पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार तथा डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने थाना बिसरख में पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एडीसीपी ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करने, स्थानीय लोगों से संवाद बढ़ाने और जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सक्रिय बीट पुलिसिंग से अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है।

सम्मेलन में विवेचना कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीसीपी ने कहा कि 60 एवं 90 दिवस की समयसीमा के भीतर विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और मामलों का अनावश्यक लंबितकरण समाप्त हो।

गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष टीमों का गठन करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।

बैठक में जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। एडीसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित जनसुनवाई आयोजित करने तथा प्राप्त होने वाली जनशिकायतों एवं आईजीआरएस (IGRS) प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सम्मेलन के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी कर्मियों से अनुशासन, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बिसरख थाने में आयोजित यह समीक्षा बैठक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।।