गोण्डा- 4 जून को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड श्रीमती रिया केजरीवाल, निदेशक (तकनीकी), इंजीनियर हरीश बंसल, निदेशक (वाणिज्य) इंजीनियर रजत जुनेजा एवं डिस्कॉम से आये हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ITI गेस्ट हाउस मनकापुर के मीटिंग हाल में जनपद गोंडा की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, सौभाग्य योजना फेस 3 के अंतर्गत चयनित मजरों में कराए जा रहे विद्युतीकरण कार्य की प्रगति, माह मई -2026 में आए हुए आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करने की प्रगति, नए विद्युत संयोजन के आवेदकों को समय से संयोजन निर्गत करने की प्रगति, राजस्व वसूली की प्रगति एवं विद्युत चोरी रोकने हेतु किया जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। इस दौरान विगत वित्तीय वर्ष में जनपद गोंडा की राजस्व वसूली में वृद्धि संतोषजनक पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्ति की गई तथा सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली और अधिक बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। बिजनेस प्लान के अंतर्गत वितरण परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि एवं उनके प्रोटेक्शन के कार्य पूर्ण न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा अधिशासी अभियंता मनकापुर- इंजीनियर कमर फारूक, अधिशासी अभियंता नवाबगंज- इंजीनियर रामशब्द को चेतावनी देते हुए 15 दिनों में कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा उपखंड अधिकारी- मनकापुर इंजीनियर अंसल कुमार, उपखंड अधिकारी- गौरा चौकी इंजीनियर अमित कुमार एवं उपखंड अधिकारी नवाबगंज- इंजीनियर पीयूष सिंह, उपखंड अधिकारी तरबगंज- इंजीनियर मुकेश कुमार, उपखंड अधिकारी वजीरगंज- इंजीनियर विकास यादव को कार्य में लापरवाही के दृष्टिगत चार्ज शीट देने हेतु निर्देशित किया गया। उपखंड अधिकारी कटरा बाजार, इंजीनियर कैलाश यादव एवं उपखंड अधिकारी, धानेपुर इंजीनियर शेषमणि त्रिपाठी को बिना अवकाश स्वीकृत कराये बाहर जाने तथा मीटिंग न अटेंड करने पर नाराजगी व्यक्ति की गई एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस बैठक में इंजीनियर यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता वितरण देवीपाटन क्षेत्र गोंडा, इंजीनियर सुशील कुमार अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गोंडा, इंजीनियर राम मोहन पांडे, अधिशासी अभियंता गोंडा, इंजीनियर रामशब्द अधिशासी अभियंता नवाबगंज, इंजीनियर रणवीर सिंह अधिशासी अभियंता करनैलगंज एवं जनपद गोंडा के समस्त उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।