शनिवार, 20 जून 2026

अम्बेडकरनगर : खजुरी करौंदी रेलवे क्रॉसिंग पर बन्देभारत ट्रेन की चपेट में पर बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत।Ambedkar Nagar: A young man riding a bike died tragically after being hit by the Vande Bharat train at the Khajuri Karaundi railway crossing.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
खजुरी करौंदी रेलवे क्रॉसिंग पर बन्देभारत ट्रेन की चपेट में पर बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना मालीपुर क्षेत्र खजुरी करौंदी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम बन्दे भारत ट्रेन की चपेट मे आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जुटी भीड़ से युवक की शिनाख्त के बाद घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
थाना मालीपुर प्रभारी शशांक कुमार शुक्ल ने बताया कि शनिवार  
दिनांक  20/06/2026 को लगभग 5  बजे के आस-पास स्थानीय  थाना मालीपुर अंतर्गत खजुरी करौंदी रेलवे क्रॉसिंग पर वंदे भारत ट्रेन से हुआ हादसा हो गया जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ से शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय  लक्ष्मण पुत्र मुरली निवासी ग्राम सभा शेखपुरा राजकुमारी थाना मालीपुर अम्बेडकरनगर के रुप मे हुई  है घटना  की सूचना परिजनों को दे दी गई है पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । सावधानी हटी दुर्घटना घटी इसको ध्यान में न रखते हुए दुर्घटना के शिकार हुए।।