मऊ :
काशीदास बाबा के पूजन में उमड़ा जनसैलाब,खीर पूरी और चना का वितरित हुआ महाप्रसाद ।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद कोपागंज विकास खंड के इंदारा ब्राह्मणपुरा गांव में रामकुवर यादव घर पर जेष्ठ माह के पहले मंगलवार पर विधि विधान से काशीदास बाबा की पूजा अर्चना किया। इस दौरान पूजा कार्यक्रम में आस्था और विश्वास का सैलाब उमड पडा था पंथी ने खौलते दुध से स्नान किया। आसमान से आग मंगाने का दृश्य काफी रोचक रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंथी अमित यादव ने कहा कि देवराज इंद्र का दंभ भगवान कृष्ण ने तोडा था। उनके भक्त काशीनाथ ने सबसे पहले इसकी पूजा किया। तभी से भगवान श्रीकृष्ण की यह पूजा काशीदास की पूजा नाम से किए जाने का प्रचलन हुआ। इस पूजा से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी वजह से पूजा का प्रचलन तेजी से बढता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पंथी ने गोइठे में मंत्र द्वारा चमत्कारिक तरीके से स्वतः आग उत्पन्न किया और मंत्र की महिमा भी बताई। वहीं अनुष्ठान में खौलते दुध से पंथी ने स्नान किया और कुछ बच्चों को भी नहलाया। ग्रामीणो ने काशी दास बाबा पंडाल का परिक्रमा किया तथा महा प्रसाद में सैकड़ों लोगों ने भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं द्वारा मांगलिक गीत भी गाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाक्टर रामविलास यादव, ग्राम प्रधान ज़ुबैर अहमद, सुनील सिंह, फतेहबहादुर सिंह,राम नगीना यादव राम कुंवर यादव केदार यादव उदयभान यादव अखिलेश कुमार यादव नन्दू यादव,अनिल सिंह,अभय सिंह सहित अन्य ग्रामीण सैकडों की संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।
