लखनऊ :
कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने के मामले एक और लुटेरा हुआ गिरफ्तार,पचास हजार रुपए का था इनाम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खंड इलाके में कलेक्शन एजेंट से लाखों रुपए से भरा बैग छीनकर भागने स्कार्पियो सवार लुटेरों मे से एक 50 हजार का इनामिया लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार लूट की उसके कब्जे से 80 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। इससे पहले इस गैंग के छ: साथियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विस्तार :
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना विभूतिखण्ड पर दिनांक 05.04.2026 को पीड़ित निकुल सिंह महेंद्र सिंह जडेजा पुत्र महेन्द्र सिंह जडेजा निवासी परपाटन गुजरात के प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र बाबत बाबत स्कार्पियो पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को धक्का देकर नगद कैश से भरा बैग लेकर भाग जाने विषयक के आधार पर मु.अ.सं. 0119/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात व्यक्ति के पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए क्राइम ब्रान्च व थाना विभूतिखण्ड की टीम द्वारा दिनांक 10.04.2026 को घटना में संलिप्त 05 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से लूट का 45 लाख रुपया बरामद किया गया तथा दिनांक 25.04.2026 को 01 नफर वांछित इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार उसके कब्जे से 02 लाख 10 हजार रुपये बरामद किया जा चुका है तथा अन्य लूटे गये पैसों की बरामदगी व घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे।
इसी क्रम में वांछित अभियुक्तों पर पूर्व में ही श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय द्वारा 50-50 हजार रुपयों का पुरुस्कार भी घोषित किया गया था तथा गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 क्राइम ब्रान्च की स्वाट/सर्विलांस टीम तथा विभूतिखण्ड के अभियोग उपरोक्त के विवेचक द्वारा होटल सेवी ग्राण्ड के पास थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड में लाखों रुपयों की लूट करने वाले गिरोह में शामिल 50 हजार रुपये पुरुस्कार घोषित वांछित अभियुक्त सलमान खान उपरोक्त को हनीमैन चौराहे के आगे रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 80 हजार रुपये नगद बरामद किये गये। पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अन्य वांछित संलिप्त अभियुक्तों की तलाश जारी है।
अनावरित अभियोगों का विवरणः
1. मु.अ.सं. 0119/2026 धारा 309(4)/317(2)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ
अभियुक्त सलमान खान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास—
1. मु.अ.सं. 0119/2026 धारा 309(4)/ 317(2)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ
2. मु.अ.सं. 0035/2025 धारा 110/126(2)/281/351(2)/352 बीएनएस थाना हजरतगंज, लखनऊ
