अम्बेडकरनगर :
प्रचंड गर्मी से बेहोश बुजुर्ग को युवक ने पहुचाया हास्पिटल,बचाई जान।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर के जलालपुर में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मानवता की एक मिसाल सामने आई है। सोमवार को जलालपुर नगर के स्टेट बैंक के सामने करीब 85 वर्षीय एक बुजुर्ग अचानक लू लगने से बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तभी समाजसेवी एवं समाजसेवी विकास कुमार निषाद ने फरिश्ता बनकर उनकी जान बचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
तेज धूप में बुजुर्ग की हालत नाजुक देख विकाश कुमार निषाद ने तुरंत उन्हें कुर्सी पर बैठाया, ठंडे पानी के छींटे मारे, हाथ-मुंह धुलवाए और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को बुलाया। बुजुर्ग की जेब से मिली बैंक पर्ची के आधार पर उनकी पहचान सहदेव राम (निवासी पर्वतपुर ) के रूप में हुई। विकास ने खुद एंबुलेंस में बैठकर उन्हें सीएचसी नगपुर पहुंचाया और करीब दो घंटे इलाज कराया। परिजनों से संपर्क का प्रयास भी किया।सूचना पर पहुचें परिजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में हैं, वहीं विकास निषाद ने जरूरतमंद की मदद कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की। चिकित्सकों ने लोगों से दोपहर में धूप में न निकलने, खूब पानी पीने और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
अस्पताल मे भर्ती होने से पहले की
फोटो - - -
