मऊ :
पुलिस लाइन में डियुटी के दौरान शहीद हेड कांस्टेबल की दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली घोषी इलाके में रात्रि गस्त के दौरान एक्सीडेंट मे दिवान की हुई थी मौत,दरोगा, सिपाही, गार्ड हुए थे घायल।
विस्तार :
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मृतक मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव को रिजर्व पुलिस लाइन मऊ में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
30 अप्रैल को रात्रि गस्त के दौरान गोरखपुर मऊ हाइवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास सरकारी वाहन नम्बर UP54G0186 में पीछे से एक ट्रेलर द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गयी जिससे उसमें सवार उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0का0 प्रितम कुमार यादव, हे0का0 पवन कुमार यादव और पीआरडी ओमप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको सीएचसी घोसी लाया गया जहा डॉकटर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किये। जिला अस्पताल मऊ में एडमिट कराने के बाद डॉक्टर नें इसीजी करने के बाद हे0का0 पवन कुमार यादव को 02.00 AM मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आरक्षी पवन कुमार यादव के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन मऊ में अन्तिम सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान परिजनों को सुपुर्द किया गया।
