गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

मऊ :पुलिस जीप में डम्फर ने मारी भीषण टक्कर,दिवान की मौत,दरोगा समेत सिपाही,गार्ड घायल।|Mau:A dumper truck collided with a police jeep, killing the officer, injuring a constable and a guard.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस जीप में डम्फर ने मारी भीषण टक्कर,दिवान की मौत,दरोगा समेत सिपाही,गार्ड घायल।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र बनियापार के पास बीते बुधवार की रात  हेड कांस्टेबल सेकेण्ड मोबाइल सरकारी वाहन नम्बर UP54G0186 लेकर  रात्रि गश्त पर निकले थे इसी बीच तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की जीप 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार सिपाही गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जिन्हें निकालकर नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के वक्त जीप चला रहे हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायल तीन सिपाहियों का इलाज चल रहा है। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई । पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी डम्फर चालक की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात जनपद मऊ के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कोतवाली घोषी क्षेत्रान्तर्गत
वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास रात्रि गश्त के दौरान अचानक बेकाबू डम्फर ने पुलिस जीप में पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप उछलकर सड़क से खायीं मे जा गिरी जुप चला रहे हेड कांस्टेबल पवन यादव (38) की मौके पर मौत हो गई और दरोगा विनोद कुमार,सिपाही प्रीतम सिंह और पीआरडी जवान ओम प्रकाश गम्भीर रुपसे घायल हो गए । टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि 29/30 मार्च की रात थाना घोसी की पुलिस गश्त कर रही थी। इसमें एसआई विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, ड्राइवर पवन कुमार यादव और पीआरडी जवान ओम प्रकाश शामिल थे। हेड कांस्टेबल पवन की हादसे में मौत हो गई है। हादसे की जांच की जा रही है। मृतक पवन कुमार यादव वाराणसी के चितईपूरा के रहने वाले थे। जिनकी पोस्टिंग घोसी कोतवाली में 25 जुलाई 2025 को हुई थी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
●पुलिस अधीक्षक मऊ  द्वारा दिवंगत हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
भीषण हादसा की फोट --