सोमवार, 27 अप्रैल 2026

लखनऊ :मजदूर दिवस पर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से दिल्ली तक ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’’ निकाली जाएगी।।||Lucknow:On Labor Day, a "Farmers and Youths Save March" will be organized from Saharanpur district to Delhi.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मजदूर दिवस पर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से दिल्ली तक ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’’ निकाली जाएगी।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को अजयर राय ने किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरेते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का  किसान और नौजवान पूरी तरह से त्रस्त है। एक तरफ देश का किसान लगातार आर्थिक संकट, बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य न मिलने की समस्या से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।  इसी दौरान  कमेटी के अध्यक्ष अजय राय,भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन विशाल चौधरी, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला तथा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष, प्रभारी, उ0प्र0 किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।
विस्तार :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान कहा किसान देश की रीढ़ है तो युवा भविष्य है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इनके हितों को संरक्षित करने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में आगामी 01 मई से प्रदेश के जनपद सहारनपुर से दिल्ली तक ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’’ निकाली जाएगी।
श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संरक्षण में निकाली जा रही इस यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम जोन करेगा एवं उ0प्र0 किसान कांग्रेस पश्चिम जोन का सहयोग रहेगा।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री पारस शुक्ला ने बताया कि 01 मई प्रदेश के जनपद सहारपुर से शुरू होकर यह यात्रा मुजफ्फरनगर, बागपत गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी।
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव, प्रभारी युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन श्री विशाल चौधरी ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हमारा उद्देश्य युवाओं को संगठित कर प्रदेश सरकार की कुनीतियों के खिलाफ एक वृहद आंदोलन करना है।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष (प्रभारी संगठन) श्री अखिलेश शुक्ला जी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान रूट में आने वाले जनपदों में वहां के किसानों और युवाओं की समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ में हम गन्ना न्याय पंचायतों का आयोजन करेंगे, स्मार्ट मीटर का विरोध करेंगे, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर में खाद-बीज जनसुनवाई करेंगे और मनरेगा जागरूकता अभियान चलाऐंगे। अलीगढ़ में छात्र आंदोलन और रोजगार संवाद करेंग तो मथुरा में दुग्ध किसान महापंचायत बुलाऐंगे। नोएडा-गाजियाबाद में रोजगार चौपाल लगाऐंगे।