सोमवार, 27 अप्रैल 2026

अम्बेडकर नगर:बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु एक अनूठी पहल: एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन।||Ambedkar Nagar:A unique initiative to empower girls: NTPC Tanda organized a free HPV vaccination camp.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर:
बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु एक अनूठी पहल: एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद में 27 अप्रैल 2026 को आरोग्यम अस्पताल, एनटीपीसी टांडा द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु एक अनूठी पहल के रूप में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी (HPV) टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गयाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कंडेय प्रसाद, यूएनडीपी प्रतिनिधि प्रशांत श्रीवास्तव एवं उनकी टीम तथा गरिमा महिला मंडल की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात डॉ. मनीषा पांडेय, वरिष्ठ परामर्शदाता (स्त्री एवं प्रसूति रोग) एवं सीएमओ, आरोग्यम अस्पताल ने एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है और बालिकाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैइस शिविर में कुल 20 लाभार्थियों को एचपीवी का टीका लगाया गया मुख्य अतिथि ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।यह पहल बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एनटीपीसी टांडा की निवारक स्वास्थ्य सेवाओं एवं महिला कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।