लखनऊ :
श्रीमत नम्रता पाठक ने केसरी खेड़ा में आरसीसी सड़क का किया शिलान्यास।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सहयोग से RCC सड़क का शुरु हुआ शुभारंभ। दो टूक : राजधानी लखनऊ के केसरी खेड़ा वार्ड कनौसी क्षेत्र में विकास की एक बड़ी पहल सामने आई है, जहां लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को अब राहत मिलने जा रही है।कैंट विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र पाल उर्फ गोलू की पहल पर कनौसी फाटक से लेकर ललित पाल के मकान तक RCC रोड निर्माण का प्रस्ताव न केवल स्वीकृत हुआ, बल्कि उसका शिलान्यास भी संपन्न हो गया।
इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नम्रता पाठक ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनके बीच समय बिताया। इस दौरान वह रविंद्र पाल उर्फ गोलू के आवास पर भी पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गोलू पाल ने माला पहनाकर और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया।
क्षेत्र में गोलू पाल की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। वे वर्षों से जनसेवा में सक्रिय रहते हुए लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि गोलू पाल के पास जाने से उनकी समस्याओं का समाधान जरूर होता है। यही कारण है कि इस पूरे अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम रही।
इस विकास कार्य में बृजेंद्र सिंह उर्फ पुतन्नी अरविंद प्रताप सिंह, बृजेश पाल, प्रदीप बनर्जी और राहुल सैनी सहित कई कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह मांग उपमुख्यमंत्री तक पहुंची और तत्काल स्वीकृति भी मिल गई।
अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ जलभराव और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से भी जल्द निजात मिलेगी। यह पहल न केवल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के समर्पण का भी उदाहरण बनकर सामने आई है।
