लखनऊ :
मलिहाबाद में मलिहा पासी स्मृति द्वार हटाए जाने पर आक्रोश,पुनर्निर्माण को लेकर धरना।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महाराज मलिहा पासी के स्मृति द्वार को विगत 22 अप्रैल 2026 की रात में अवैध तरीके से हटाए जाने के बाद पासी समाज में भारी नाराजगी और आक्रोश फैला है द्वारा के पुनर्निर्माण को लेकर मलिहाबाद विधायक जयदेवी एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने शनिवार को समर्थकों के साथ स्मृति द्वार का पुन: निर्माण की प्रशासन से मांग को लेकर धरना प्रवास जारी है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि सरकार की छवि खराब किया जा रहा है। प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द स्मृति द्वार को पुनः स्थापित कर स्थिति को सामान्य बनाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रह सके।
पुलिस एफआईआर दर्ज कर CCTV कैमरे के सहारे आरोपियों की तलाश।
थाना मलिहाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मलिहाबाद स्थित मोहन रोड पर स्थापित महाराजा मलिहा पासी स्वागत द्वार को दिनांक 22.04.2026 की रात्रि में अज्ञात,नामजद व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से काटकर हटाए जाने के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-83/2026 पंजीकृत* किया गया है। प्रकरण की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 22.04.2026 को रात्रि लगभग 03:14 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा क्रेन,हाइड्रा की सहायता से उक्त द्वार को कटवाकर पिकअप/डीसीएम वाहन से हटाया गया, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। उक्त प्रकरण के संबंध में *थाना मलिहाबाद पर धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
