शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: गैंगस्टर एक्ट का वांछित शातिर गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध तमंचा व कारतूस बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: गैंगस्टर एक्ट का वांछित शातिर गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध तमंचा व कारतूस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा, 24 अप्रैल 2026

दो टूक//पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तहत थाना सूरजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद किया है, जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेलवे ब्रिज के पास से अभियुक्त फिरोज खान पुत्र रशीद बेग उर्फ जमालुद्दीन को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह के रूप में लूट और घरों में चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। अभियुक्त के खिलाफ थाना सूरजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

अपराध का लंबा इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, फिरोज खान के खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बिसरख थाने में चोरी और घर में घुसकर वारदात करने से संबंधित मामले शामिल हैं, जबकि सूरजपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत हैं।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।।