बुधवार, 8 अप्रैल 2026

गोण्डा- अज्ञात कारणों से गांव में लगी आग, अनाज, कपड़े, चारा मशीन समेत घर गृहस्थी का सामान जलकर राख

शेयर करें:
गोण्डा- परसपुर के ग्राम पूरे लालीडीहा में बुधवार के दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अग्निकांड में अनाज, कपड़े, चारा  मशीन समेत घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इससे राधेश्याम पाण्डे, शीतला पाण्डे व सुशीला सिंह का अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयी। जिसके जद में आकर शीतला पाण्डे, राधेश्याम पाण्डे व सुशीला का छप्पर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन को दी। देखते ही देखते आग की लपटों ने कई घर को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के काफी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेखपाल रमेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचकर अग्निकांड क्षति का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।