मऊ :
सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ कोइरीटोला में शनिवार की शाम चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
विस्तार :
अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ कोइरीटोला में सम्राट अशोक की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष रामश्रय मौर्या ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक के अहिंसा, धर्म और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सम्राट अशोक के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं,सम्राट अशोक एक महान शासक होने के साथ-साथ शांति और अहिंसा के प्रतीक थे।इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से रजनीकांत मौर्य, महेंद्र मौर्य, जितेन्द्र कुमार गोयल,अजीत सिंह,विजय मौर्य,किशन जयसवाल, अजीत मौर्य राम अनुज मौर्य, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
