मंगलवार, 3 मार्च 2026

लखनऊ : पिकनिक स्पॉट के जंगल में पेड से लटकी ती मिली लाश,मचा हड़कंप।।Lucknow: A body was found hanging from a tree in the forest of a picnic spot, causing a stir.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पिकनिक स्पॉट के जंगल में पेड से लटकी ती मिली लाश,मचा हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को पिकनिक स्पॉट के जंगल में पेड़ से लटकी लाश देखकर लोगों मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे मे लिए मौके पर जुटी भीड़ से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन नही हुई। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्मार्टम हाउस भिजवा दिया। शव की शिनाख्त कराने मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर सूचना मिली की थाना दुबग्गा क्षेत्र पिकनिक स्पॉट बरदानी मन्दिर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक अज्ञात पुरुष का शव जमीन से लगभग 12 फुट ऊँचाई पर पेड़ से लटका हुआ है। जिसकी आयु लगभग 35–40 वर्ष अनुमानित है। देखने से शव लगभग 06–07 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है तथा अत्यधिक विघटित अवस्था में पाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवाया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट कहती है।