गुरुवार, 5 मार्च 2026

गोण्डा- डिजिटल लाइब्रेरी का राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

शेयर करें:
गोण्डा- कहोबा चौराहा मनकापुर में संकल्प डिजिटल लाइब्रेरी का आज शुभारंभ हुवा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों के लिए एक बड़ा तोहफा है। जो बच्चे यहां से लंबी दूरी तय करके शहर में प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए जाते हैं अब उनको इसका पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को शिक्षा को बढ़ावा देते हुए अपने- अपने गांव में भी लाइब्रेरी खुलवानी चाहिए, जिससे गांव का प्रत्येक छात्र आसानी से पढ़ सके। यह लाइब्रेरी गांव की प्रतिभाओं को उच्च स्थान पर पहुंचने का काम करेगी। लाइब्रेरी के संस्थापक प्रमोद तिवारी ने बताया कि यह लाइब्रेरी उन्होंने लखनऊ से प्रेरणा लेकर बनाई है। लखनऊ में बहुत सारे बच्चे प्रतिदिन लाइब्रेरी में पढ़ने जाते हैं। जब वह अपने गांव आते थे, तो देखा था कि बच्चे यहां से साइकिल से गोंडा जाते थे, 25 किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ने के लिए। तो उन्हें लगा कि अगर उनके चौराहे पर ही लाइब्रेरी होगी, तो इन सभी को इतनी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी और उनके यहां जो भी आर्थिक रूप से कमजोर होगा, उन सभी को मुफ्त शिक्षा यहां दी जाएगी। इस अवसर पर दलपतपुर प्रधान प्रतिनिधि अर्पित तिवारी, हिमांशु तिवारी, प्रेम तिवारी, मोनू शुक्ला, बंटी सिंह, शिवम गुप्ता, महेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।