बुधवार, 4 मार्च 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र के बेदुली गांव के डेंजर जोन (मोड़ पर) दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल, लखनऊ रेफर

शेयर करें:
गोंडा- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में होली के दिन बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के (डेंजर जोन) खूनी मोड़ पर हुआ, जहां दो बाइकों में आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। घायलों में भरतलाल पुत्र संगमलाल, देवीदीन पुत्र मनीराम और श्याम भारती पुत्र हजारी प्रसाद चौहान शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के शिवपुरिया गांव निवासी भरतलाल अपने भांजे देवीदीन के साथ बाइक से बेंदुली गांव में रिश्तेदार के यहां बरही कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे थे, तभी खरगूपुर से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और होली की खुशियां दुख में बदल गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया।