गोंडा- नगर में शुक्रवार शाम डीएम आवास से करीब 20 कदम की दूरी पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अजीत और राम सिंह के बीच विवाद के दौरान आवेश में आकर राम सिंह ने अपनी दुनाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली अजीत के दोस्त सुजीत को लग गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। राम सिंह जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक बताए जा रहे हैं। घटना डीएम आवास के सामने पुराने पोस्ट ऑफिस वाले मकान के पास हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।