गोण्डा- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद के शतप्रतिशत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित किए जाने के उद्देश्य से फार्मर्स रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। उन्होंने बताया है कि यह प्रचार वाहन जिले के समस्त विकासखण्डों में फार्मर्स रजिस्ट्री के लाभ के संबंध में सभी कृषकों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ साथ धान एवं गेहूं का क्रय, फसल बीमा का लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड सहित खेती से संबंधित सभी प्रकार के लाभ भविष्य में किसानों को फार्मर्स रजिस्ट्री के आधार पर ही अनुमन्य होंगें। फार्मर्स रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र के माध्यम से कराने के साथ साथ कृषि, राजस्व या पंचायत विभाग के कर्मचारी का सहयोग लेकर भी कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त किसान स्वयं भी अपने मोबाइल से फार्मर्स रजिस्ट्री का लिंक डाउनलोड करके इसे स्वयं भी कर सकते हैं। जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के अधिक प्रयासों से अब तक जनपद में 70 प्रतिशत से अधिक किसानों का फार्मर्स रजिस्ट्री कराया जा चुका है। जब कि माह अगस्त में जनपद में फार्मर्स रजिस्ट्री की प्रगति 49 प्रतिशत थी जो की अब बढ़कर 70.36 प्रतिशत हो चुकी है। पिछले 06 माह में जनपद में लगभग 01 लाख अतिरिक्त किसान के द्वारा फार्मर्स रजिस्ट्री कराया गया है एवं प्रतिदिन इसमें वृद्धि हो रही है।
