रविवार, 8 मार्च 2026

गोण्डा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एलबीएस पीजी कॉलेज में पिंक रोजगार मेले का आयोजन

शेयर करें:
गोण्डा- "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा में "पिंक रोजगार/ स्वरोजगार मेला" का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अवसर पर आयोजित पिंक रोजगार मेले में कुल 6 कंपनियों (पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड, सिसका एलईडी, याजिकी प्रराइवेट लिमिटेड, हैवेल्स टाटा मैं पावर ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसमे कुल 298 छात्राओं में से 148 को शॉर्ट लिस्ट करते हुए 28 को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, कॉलेज प्राचार्य वीपी सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ मनोज मिश्रा, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।