रविवार, 15 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: भाई के साथ मारपीट करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी किया बरामद!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: भाई के साथ मारपीट करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी किया बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा / दनकौर। थाना दनकौर पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मजबूत बांस का डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को वादी ने सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट की है। इस संबंध में थाना दनकौर में मुकदमा संख्या 60/26 धारा 110, 115(2), 352, 117(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को थाना दनकौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त गौरव पुत्र जगदीश (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम महसाना, थाना नई मंडी चौकी, जिला बुलंदशहर को चीती बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मजबूत बांस का डंडा खाली पड़े प्लॉट में झाड़ियों के बीच से बरामद किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के भाई के साथ मारपीट की थी तथा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

थाना दनकौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बरामदगी:

  • घटना में प्रयुक्त 01 मजबूत बांस का डंडा

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • गौरव पुत्र जगदीश, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम महसाना, थाना नई मंडी चौकी, जिला बुलंदशहर

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।