रविवार, 15 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: पैसों की मांग कर धमकी देने वाला वांछित आरोपी जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा, वेगनआर कार सहित गिरफ्तार!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: पैसों की मांग कर धमकी देने वाला वांछित आरोपी जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा, वेगनआर कार सहित गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैसों की मांग कर धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कस्बा जारचा क्षेत्र से एक वेगनआर कार के साथ पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 40/2026 धारा 352/351(3)/308(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल सिंह सिसौदिया पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम दौही थाना सम्भल जनपद सम्भल, वर्तमान पता पक्षी विहार देवला थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 28 वर्ष को कस्बा जारचा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से वेगनआर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 एल 1202) भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता द्वारा थाना जारचा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने वादी से पैसों की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर गाली-गलौच करते हुए धमकी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जारचा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी थाना सूरजपुर में वर्ष 2025 में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।