अंबेडकरनगर :
जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस का भण्डारण : जिला पूर्ति अधिकारी।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रदीप कुमार पाण्डेय पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर के साथ मे० बाबा गैस एजेन्सी अकबरपुर मे० आजाद इण्डेन गैस एजेन्सी पियारेपुर कटेहरी एवं शनि गैस सर्विस कटेहरी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय तीनो गैस एजेन्सियों पर प्रर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध पायी गयी। मे० बाबा गैस एजेन्सी के यहां कुछ उपभोक्ता 25 दिन से कम समय के अन्दर गैस प्राप्त करने के लिये गैस की बुकिंग कराने के लिये इक्ट्ठा हुए थे, जिसके कारण वहां पर उपभोक्ताओं की भीड पायी गयी। जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है जिन गैस एजेन्सियों पर गैस समाप्त हो गयी है उनके सेल्स आफीसर से मौके पर ही दूरभाष से सम्पर्क स्थापित कर गैस सिलेण्डर का लोड मंगाया जा रहा है। जनपद के निवासियों से अपील है कि वे किसी अफवाह में न पड़े और अपनी आवश्यकतानुसार सम्बन्धित गैस एजेन्सी से गैस की बुकिंग कर पासबुक व डीएसी लेकर अपनी गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। दूसरी गैस सिलेण्डर की डिलीवरी 25 दिनो के उपरान्त ही प्राप्त होगी। भारत सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस का भण्डारण उपलब्ध है।
