लखनऊ :
बेखौफ चोरो ने उतरेठिया बाजार में 6 दुकानों मे की चोरी,ब्यापारियों मे आक्रोश।
संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे मे हुआ कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत उतरेठिया बाजार में बेखौफ चोरों ने एक कम्पलेक्स की दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी किया। चोरी की घटना से बाजार मे हड़कंप मच गया। घटना ब्यापारियों मे भारी आक्रोश फैल गया। उतरठिया ब्यापार मण्डल के ब्यापारियों ने स्थानीय थाने पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत किया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र उतरठिया बाजार के एक कम्पलेक्स की छ: दुकानों मे चोरो ने चोरी कर कीमती समेत नगदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारो को चोरी घटना की जानकारी हुई तो बाजार मे हड़कंप मच गया।
पीड़ित दुकानदार वंशीलाल के अनुसार उनकी वंशी लाउंड्री नाम से दुकान है। जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा था। अंदर रखी करीब 20 साड़ियां और सूट चोरी हो चुके थे। चोरों ने आस-पास की कई अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। आनंद डेंटल केयर के पास स्थित श्रेया आनंद की दुकान से करीब 2500 रुपये नगद चोरी कर लिए गए। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के नीचे स्थित त्रिवेणी अलमीरा की दुकान का शटर भी तोड़ने का प्रयास किया गया, हालांकि चोर अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके।
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार वंशीलाल पुत्र स्व. कन्हैया लाल, निवासी उतरेठिया बाजार, रायबरेली रोड ने पीजीआई थाना में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बाजार मे एक ही रात मे 6 दुकानों मे हुई चोरी की घटनाओं से बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
उतरठिया ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने बताया एक ही दिन मे छ दुकानो मे हुई चोरी की घटना से ब्यापारियों मे भारी आक्रोश है ब्यापारियों की मांग है कि पुलिस शातिर चोरो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करे और बाजार मे पुलिस की रात्रि गस्त बढाई जाय। जिससे ब्यापारी सुरक्षित महसूस कर सके।
ब्यापारियों ने थाने पहुचकर इस्पेक्टर को सुनाया दर्द।।
