गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, 1.25 किलो अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक//नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-1 पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-10 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रम उर्फ विक्की पुत्र महेश चंद (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में वंदना एन्क्लेव, खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास ग्राम कुशवाहा मंडलपुर थाना अवागढ़ जिला एटा (उत्तर प्रदेश) बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में मु0अ0सं0 130/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
बरामदगी:
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।।
