सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

मऊ :गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही करें :डीआईजी।।||Mau:Take immediate action under the Gangster Act, Goonda Act, and HS Act: DIG.||

शेयर करें:
मऊ :
गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही करें :डीआईजी।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र,आजमगढ़  द्वारा  थाना हलधरपुर जनपद मऊ का वार्षिक निरीक्षण किया।
विस्तार:
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़  परिक्षेत्र, आजमगढ़  सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी के साथ थाना हलधरपुर का वार्षिक निरीक्षण निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक(न्यायालय), भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरिक आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

उपमहानिरीक्षक आजमगढ़
 द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्न दिशा निर्देश दिये गये-*
1. थाना भवन / परिसर की साफ सफाई व मरम्मत हेतु निर्देशित किया गया।
2. थाने के समस्त कर्मचारियों से वार्ता की गई व पुलिसकर्मियों को बीट की कार्य प्रणाली अभिसूचना व मुखबिर तन्त्र को मजबूत रखने के सम्बन्ध में वार्ता कर दिशा निर्देश दिया गया।
3. पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करे।
4. अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाए । 
5. ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही हुई हो उन अपराधियों द्वारा अपराध मे अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों को पता लगाकर कुर्की,जप्तीकरण की कार्यवाही की जाये। 
6.महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षीओं से बातचीत कर को महिला सम्बन्धित अपराध आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
तत्पश्चात उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना पर कार्यरत समस्त चौकीदारों से बातचीत कर उनकी समस्या,सुझाव को सुना गया तथा क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्या,सुझाव को सुन कर सम्बन्धित को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान थानाध्यक्ष हलधरपुर सहित अन्य अधिकारी,कर्मीचारीगम मौजूद रहे।