मऊ :
महशिवरात्रि पर्व पर पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ा।
श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे दिन मेले में तब्दील रहा मंदिर प्रांगण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : महाशिवरात्रि के महापर्व पर धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। शिवरात्रि पर्व पर गाय घाट,लैरोदौनर, शिमला मंदिर ,गौरीशंकर मंदिर , प्राचीन शिव मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों का सुबह से रेला लगा रहा। शिव मंदिरों तो भोर से ही शिव भक्तों की भीड़ बढ़ गई। मंदिरों पर भीड़ बढ़ता देख पुलिस जवानों ने महिलाओं और पुरष श्रद्धालुओं की अलग अलग लम्बी लम्बी कतारें लगाकर बाबा भोलेनाथ नाथ का दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान बाबा के भक्तों ने बेलपत्र, गंगा जल चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की और घर परिवार के सुख समृद्धि के लिए आशिर्वाद मांगा। उधर शिवरात्रि पर्व पर सुबह दस बजे के बाद शिव मंदिर प्रांगणों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाने बाद पूरे दिन मंदिरों पर मेले जैसे दृश्य रहा। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी चौकस रहा। सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए पुलिस जवानों को भी चप्पे चप्पे तैनात किया गया था। जबकि महिला श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी संख्या में महिला पुलिस को लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक इलमारन जी स्वयं पुलिस जवानों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। भक्तों के पूजन-अर्चन के दौरान मंदिरों में भक्तों के बम बम भोले के जयकारों से गूंज से समूचा वातावरण धार्मिक आस्थाओं से डूबा रहा
