लखनऊ :
सरांई गुदौली में तृतीय युवा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज।
दो मुकाबलों संग सद्भावना मैच ने बढ़ाया उत्साह।
दो टूक : लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के सरांई गुदौली गांव में आयोजित तृतीय युवा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर भाजपा विधायक अमरेश रावत, उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल, अशोक तिवारी, नागेश्वर द्विवेदी, अविचल शुक्ला, पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश कुमार एवं अनिल वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई।
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है।
पहले दिन खेले गए दो रोमांचक मुकाबले टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैचों के साथ एक सद्भावना मैच भी खेला गया। पहला मैच उतरावां और उस्मानपुर कोठी के बीच खेला गया। उतरावां की टीम ने 12 ओवरों में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उस्मानपुर कोठी की टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई और उतरावां ने मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मैच कल्ली और केवली के बीच हुआ। कल्ली टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। जवाब में केवली की टीम 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सद्भावना मैच में ब्लॉक प्रमुख की टीम विजयी सद्भावना के तौर पर ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज एवं विकासखंड अधिकारी गोसाईगंज (बीडीओ) की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख की टीम ने 60 रन बनाए, जबकि बीडीओ की टीम 21 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टूर्नामेंट के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा अमेठी मंडल के महामंत्री डी डी त्रिपाठी मोनू मीडिया, दीपक , अशोक तिवारी, देवेंद्र सिंह , आलोक वर्मा, भावी प्रत्याशी अखिलेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
