लखनऊ :
बेटों के अत्याचार से आहत बुजुर्ग मॉ ने दर्ज कराई एफआईआर।।
बेटों ने पहले लिखवाया आशियाना बाद मे मॉ को मारपीट कर घर से निकाला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत राम टोला खरिका तेलीबाग निवासी बुजुर्ग मॉ ने अपने बेटे बहू समेत सौतेले बेटे पर धोखाधड़ी कर घर लिखवाने के बाद मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाना पीजीआई मे मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार :
उजड़ते परिवार आधुनिक सामाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है स्वतंत्रता की चाहत कामकाजी व्यस्तता आपसी समझ की कमी के कारण परिवार बिखर रहे हैं। इससे बच्चों का मानसिक विकास भावनात्मक सुरक्षा और बुजुर्गों की देख-भाल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
इसकी बानगी थाना पीजीआई क्षेत्र के रामटोल खरिका तेलीबाग निवासिनी बुजुर्ग महिला गायत्री देवी आयु लगभग 80 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय सत्यनारायण त्रिवेदी ने कोर्ट के माध्यम से अपने सगे बेट शिवाकांत त्रिवेदी और बहू सुमन समेत सौतले बेटे
गिरजा शंकर त्रिवेदी के खिलाफ थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीडिता बुजुर्ग मॉ का आरोप है कि बेटा बहू दोनो मिलकर आए दिन गाली गलौज कर
प्रताडित करते रहते है। इसका फायदा उठाते हुए सौतेले बेटे गिरजा शंकर ने षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी कर जीवन जीने का आधार आशियाना (मकान) अपने नाम लिखवाया लिया। बाद मे तीनो मिलकर जान से मारने की नियत से मार-पीट कर घर से निकाल दिया है जिसकी शिकायत स्थानीय थाना समेत उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
थाना पीजीआई पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर बुजुर्ग महिला की तहरीर पर दोनो बेटो एवं बहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
