सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

लखनऊ : बेटे ने पिता की हत्या,शव को ड्रम में छुपाया,पुलिस को किया गुमराह।||Lucknow: Son murdered his father, hid the body in a drum, and misled the police.

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेटे ने पिता की हत्या,शव को ड्रम में छुपाया,पुलिस को किया गुमराह।
बाप का कातिल बेटा पुलिस हिरासत में।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र सेक्टर एल एलडीए कलोनी मे रहने वाले वर्धमान पैथालांजी के मालिक  मानवेन्द्र सिंह की उनके बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी इसके बाद शव का टुकड़ा टुकडा कर ड्रम मे रखकर छुपा दिया। फिलहाल सिर अभी बरामद नही हुआ है।
पैथोलॉजी मालिक तीन दिन से लापता थे। बेटे ने ही आशियाना थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की हत्या कर शव छुपाने की बात स्वीकार करते हुए निशान देही पर शव बरामद हुआ। पुलिस के आलाधिकारी समेत फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने मे लगी हुई है।आरोपी बेटे ने पिता का सिर फेंक दिया। धड़ को भी फेंकने के फिराक में था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक थाना आशियाना क्षेत्र  सेक्टर L एलडीए कालोनी निवासी वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह बीते 20 फरवरी से लापता थे। उनके बेटे अक्षत ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पुलिस मानवेंद्र सिंह की तलाश कर रही थी। इस बीच उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन काकोरी स्थित उनके लैब में मिला। पुलिस ने वहां जांच की लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने अक्षत से फिर पूछताछ की उसने अपने बयान बदले। पहले कहा, पिता ने सुसाइड कर लिया है। बाद में बोला कि उसने उनकी हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की अक्षत ने पुलिस को बताया 20 फरवरी को पिता से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश मे आकर अक्षत ने लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंचा और उसने गुस्से में पिता को गोली मार दी। इससे मानवेंद्र सिंह की मौत हो गई। बेटा अक्षत ने सबूत मिटाने के लिए पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लेकर आया यहां एक खाली कमरा है। कमरे में उसने पिता की लाश के टुकड़े किए। फिर कार में कुछ टुकड़ों को भरकर सदरौना गया जहां उसने फेंक दिया। लाश किसी को नजर न आए इसलिए शव के बाकी हिस्से को ड्रम में भर दिया। धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। सोमवार शाम पुलिस अक्षत को लेकर आशियाना स्थित घर पहुंची।
घर से ड्रम में मानवेंद्र सिंह का धड़ बरामद हुआ। पुलिस शव के सिर वाले हिस्से का पता लगाने के लिए अक्षत से पूछताछ कर रही है घटना की जानकारी होते ही उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर मृतक के परिजन उपस्थित हैं।
●बाप का कातिल बेटा पुलिस हिरासत मे,फोटो।
डीसीपी  की बाईट -