लखनऊ :
साइबर ठगी का शिकार हुए ब्यक्ति का पुलिस ने तीन लाख रुपए कराया वापस।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के साइबर
साइबर क्राइम सेल टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए पीडित का 3,78,200/- रुपये वापस कराया गया।
विस्तार :
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से साइबर अपराधियो के द्वारा ठगे गये 3,78,200/- रुपये को शिकायतकर्ता के खाते में पुनः वापस कराया गया है।
साइबर क्राइम सेल इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दिनाँक 04/02/2026 को साइबर क्राइम सेल में पीडित ने प्रार्थना पत्र दिया गया था शिकायतकर्ता का सिम कार्ड क्लोन करके उनके खाते से 4,18,000/- रू का फ्राड कर लिया गया। उक्त प्रार्थना पत्र को साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कर प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्यों के अनुसार साइबर अपराधियो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की गयी। सम्बन्धित बैंक,कम्पनियो से सम्पर्क कर संदिग्ध खातो को फ्रीज करा कर प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए साइबर ठगो के द्वारा निकाली गयी कुल धनराशि 4,18,000/- रुपये में से 3,78,200/- शिकायतकर्ता के खाते मे वापस करायी गयी है। साइबर क्राइम सेल के द्वारा की गयी कार्यवाही के कारण शिकायतकर्ता अपनी धनराशि वापस को पाकर अत्यन्त प्रसन्न है तथा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को धन्यवाद प्रकट किया है।
साइबर क्राइम सेल इस्पेक्टर ने आम लोगों से अपील कि किसी भी व्यक्ति के खाते में रुपये जमा करने से पहले उसकी सत्यता की जाँच अवश्य करें ।
