मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

मऊ :खामियां देख DIG हुए नाराज,पार दर्शिता बनाए रखने दी नसीहत।||Mau:The DIG became angry after seeing the flaws and advised to maintain transparency.||

शेयर करें:
मऊ :
खामियां देख DIG हुए नाराज,पार दर्शिता बनाए रखने दी नसीहत।
डीआईजी आजमगढ़ ने मऊ पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय मऊ एवं पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया ।
विस्तार :   
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़  सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी एवं अन्य राजपत्रित अधिकारीगण की उपस्थिति में  पुलिस कार्यालय मऊ एवं कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान आईजी - आरएस शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, अपराध शाखा, पासपोर्ट शाखा, आंकिक शाखा सहित अन्य शाखाओं का क्रमवार एवं विस्तृत अवलोकन किया गया। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों की शुद्धता एवं पूर्णता, लंबित प्रकरणों की स्थिति, पत्रावलियों के समुचित संधारण तथा कार्यालय की समग्र स्वच्छता का गहन परीक्षण किया गया।
            पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा सम्बन्धित से अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक शाखा में अभिलेखों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए।
           निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुरक्षित संरक्षा, डिजिटल अभिलेखीकरण की प्रगति तथा कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर पुलिस कार्यालय की कार्यकुशलता सीधे तौर पर जनसंतोष से जुड़ी होती है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
           अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा सकें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक,मऊ, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, एवं अन्य अधि0कर्मचारीगण मौजूद रहे।।