शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

गोण्डा- महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना मनकापुर क्षेत्रांतर्गत करोहा नाथ मंदिर का अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने किया निरीक्षण

शेयर करें:
गोण्डा- आगामी महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाना मनकापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित करोहा नाथ मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मेला क्षेत्र, अस्थायी दुकानों की व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्गों का गहन अवलोकन किया गया। संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी सतर्क एवं सक्रिय रहें।