शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

गोंडा- नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लोको शेड के निकट क्रॉसिंग के अज्ञात महिला का मिला शव

शेयर करें:
गोंडा- नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लोको शेड के निकट पाठक पुरवा व नई बस्ती क्रॉसिंग के पास लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नजदीकी सेमरा चौकी प्रभारी और नगर कोतवाली की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। क्षेत्र को घेराबंदी कर आवश्यक पूछताछ शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।