बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

गोण्डा- बोर्ड परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी की जगह पेपर देते हुए पकडा गया एक युवक, उसके खिलाफ हुई आवश्यक कार्रवाई

शेयर करें:
गोण्डा- जिले में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन ही एक 'मुत्रा भाई" को दूसरे परीक्षार्थी की जगह हिंदी का पेपर देते हुए पकडा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा रामचंद्र ने बताया कि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है और उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। बता दे कि यह घटना मनकापुर तहसील स्थित जनता इंटर कॉलेज बभनान में सामने आई। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद स्टैटिक मजिस्टेट और आंतरिक सचल दल प्रभारी अमित कुमार ने कक्ष संख्या 26 की तलाशी ली। डस दौरान पता चला कि हाईस्कूल के छात्र सुधीर कुमार की जगह मनीष कुमार र1500 लेकर परीक्षा दे रहा था। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकडे जाने के बाद मनीष कुमार पुत्र जगलाल, निवासी चटकानवा, थाना खोडारे को छपिया थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।