गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव निवासी राजाराम पुत्र रामधीरज (35) मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी गायत्री देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गायत्री देवी के अनुसार, उनके पति राजाराम धानेपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने नात-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। एसएचओ कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्जकर लापता युवक की तलाश की जा रही है।