शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-58 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 106 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-58 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 106 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सेक्टर-58 पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 106 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जो ‘क्रेजी रोमियो’ ब्रांड की बताई जा रही है और अरुणाचल प्रदेश मार्का है।

गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने सेक्टर-58 क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र सागर राय को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 106 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों की मार्का शराब को अवैध रूप से क्षेत्र में लाकर बेचने की कोशिश की जा रही थी, जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचता है और अवैध कारोबार को बढ़ावा मिलता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश कुमार (उम्र 20 वर्ष) पुत्र सागर राय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम परसोनी, थाना कमतौल, जिला दरभंगा (बिहार) का निवासी है। वर्तमान में वह प्रेम विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद में रह रहा था।

पहले भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

  • मु0अ0सं0 068/2026, धारा 60/63 आबकारी एक्ट, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
  • मु0अ0सं0 093/2024, धारा 60 आबकारी एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।

इससे साफ है कि आरोपी पहले भी अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहा है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।