मंगलवार, 6 जनवरी 2026

गोण्डा- थाना वजीरगंज पुलिस ने 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पंचायत भवन मे किया था चोरी

शेयर करें:
गोण्डा- थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 344/2025 से संबंधित प्रकाश में आये वांछित शातिर चोर अनुज सिंह उर्फ दद्दू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मझंगवा थाना वजीरगंज गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया की वादिनी रेनू सिंह ग्राम पंचायत मझगवा विकास खंण्ड वजीरगंज द्वारा थाना वजीरगंज में तहरीर दी गयी कि पंचायत भवन मझगवा विकास खण्ड का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गयी। वादिनी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पूर्व में ही प्रकाश में आये शातिर चोर मदन सिंह, पुत्र स्व० शिव कुमार सिंह, निवासी ग्राम विश्नोहरपुर, थाना नवाबगंज गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस व उनकी निशानदेही से चोरी का माल बरामद किया गया था। इसी क्रम मे 6 जनवरी को प्रकाश में आये अन्य शातिर चोर अनुज सिंह उर्फ दद्दू सिंह को ग्राम खिरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।