लखनऊ :
बीएससी छात्र ने फांसी के फंदे पर लटकर दी जान,पुलिस जांच मे जुटी।
।।दिनेश सिंह।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र शांति नगर मे किराए पर रहने वाले 19 वर्षीय बीएससी छात्र ने सोमवार को अपने कमरे मे फांसी लगा लिया।जानकारी होने पर भाई ने लोगों के सहयोग से आनन फानन मे फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल ले गया जहाँ डाक्टर ने युवक को मृतक घोषित कर दिया।सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र लालपुर बाजार निवासी दो भाइयों दिव्यांशु राज एवं अर्पित राज,पुत्रगण अमरेश कुमार लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र शांति नगर में
किराए पर रहकर पढ़ाई करते है। सोमवार एक दिसम्बर को प्रातः लगभग 10.30 बजे बीएससी का छात्र दिव्यांशु राज (आयु लगभग 19 वर्ष) द्वारा फांसी लगा लिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजन पड़ोसियों के सहयोग से फांसी के फंदे उताकर सीएचसी सरोजिनी नगर ले गए जहाँ डॉक्टर ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार फांसी लगाने की घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने छानबीन करते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है मृतक छात्र का कोई सुसाइड नोट नही मिला है। फांसी लगाने के कारणों की पुलिस जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी हुई है।
