गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से अवैध गांजा तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
दिनांक 03 दिसंबर 2025 को थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम ने जेजे कॉलोनी, सेक्टर-17 नोएडा में दबिश देते हुए अभियुक्त इकबाल खान पुत्र यासीन निवासी बिहारीपुर, थाना खजूरी, दिल्ली (उम्र लगभग 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
बरामदगी
- 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अभियुक्त के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—
- मु0अ0सं0 366/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0 44/2024 धारा 380/411 IPC थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा
- मु0अ0सं0 71/2024 धारा 414 IPC थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा
पुलिस के अनुसार अभियुक्त नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में लगातार सक्रिय था और विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को नशा गिरोहों की गतिविधियों पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।।
