गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में युवक को किया गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा, 24 अक्टूबर 2025:
थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब (सुवासित) उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की है।
घटना का विवरण:
थाना फेस-1 पुलिस ने 24 अक्टूबर को द्वितीय जल खंड, सेक्टर-6 के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनुराग सिंह पुत्र गुड्डू उर्फ प्रवीण सिंह बताया गया है। वह सेक्टर-05, हरौला, नोएडा का निवासी है और मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड का रहने वाला है। अभियुक्त की उम्र करीब 20 वर्ष है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें प्रमुख हैं:
- मु0अ0स0 450/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना फेस-1 नोएडा।
- मु0अ0स0 484/2024, धारा 8/20 एनडीबीएस एक्ट, थाना फेस-1 नोएडा।
बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब (सुवासित) उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में शराब की अवैध बिक्री पर कड़ा संदेश गया है और पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सतत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पंजीकृत मामला:
मु0अ0स0 450/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना फेस-1, नोएडा।।
