ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा: महिला को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा: महिला को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

थाना बिसरख पुलिस की कार्रवाई, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है अभियुक्त

दो टूक:: नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर महिला को टक्कर मारने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वही कार भी बरामद की है जिससे हादसा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 की रात थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित 16वें एवेन्यू के पास आरोपी चालक ने कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MH47TC09543) को तेज रफ्तार और लापरवाही से बैक करते हुए एक महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला घायल हो गई थी। इस संबंध में पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

थाना बिसरख पुलिस ने 30 अक्टूबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर चार मूर्ति चौराहे से वांछित आरोपी तरुण मण्डल पुत्र शीतल मण्डल, निवासी ग्राम बरे सिमोलिया, थाना दासपुर, जिला पश्चिम मेदनापुर (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता सेक्टर-12 नोएडा, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हादसे में प्रयुक्त कार MH47TC09543 बरामद कर ली है।
इस मामले में मु0अ0सं0 859/2025, धारा 281, 125(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने बताया कि गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में राहत मिली है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें