शनिवार, 6 सितंबर 2025

PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर!!

शेयर करें:


PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 6 सितम्बर 2025।
नोएडा जोन में PET परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने एसीपी प्रवीण कुमार सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुरक्षा तैयारियों का गहन जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।


डीसीपी यमुना प्रसाद ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।।