शनिवार, 6 सितंबर 2025

डूब क्षेत्र का निरीक्षण कर अलर्ट हुई नोएडा पुलिस!!

शेयर करें:


डूब क्षेत्र का निरीक्षण कर अलर्ट हुई नोएडा पुलिस!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 6 सितम्बर 2025। नोएडा पुलिस लगातार कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मैदान में सक्रिय है। शनिवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत डूब क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया।


यह भ्रमण पुलिस आयुक्त (CP Noida) के निर्देशन में, डीसीपी नोएडा व एसीपी-1 नोएडा द्वारा पुलिस बल के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील बिंदुओं पर सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से समीक्षा की गई। साथ ही क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस टीम को सतर्क रहने और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या अव्यवस्था को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने, डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


पुलिस का कहना है कि—
"आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। नोएडा पुलिस हर समय नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"