बुधवार, 3 सितंबर 2025

लखनऊ :बार मैनेजर पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार।||Lucknow:Two miscreants who attacked a bar manager with a pistol have been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बार मैनेजर पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूतिखण्ड क्षेत्र साइबर हाइट के पास बीते शुक्रवार की रात बार मैनेजर को रास्ते में घेर कर पिस्टल से प्राणघातक हमला करने वाले दो शातिर बदमाश अजीत पाण्डेय और जय प्रकाश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध पिस्टल व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद । इसी घटना के मामले मे लपरवाही करने पर थाना विभूति खण्ड और समिट बिल्डिंग चौकी इंचार्ज निलम्बित कर दिए गए थे।
विस्तार  : 
बताते चले कि थाना चौक क्षेत्र टुण्डे कबाब निवासी हम्जा खान पुत्र इद्रीस खान समिट बिल्डिंग विभूति खण्ड गोमती नगर मे 
द हाइप रुम बार में पब्लिक रिलेशन मैनेजर के पद काम करते है। पुरानी रंजिश को लेकर अजीत पाण्डेय, प्रथम शर्मा, सौरभ शुक्ला व राज अपने साथियों के 29 की राति घर जाते वक्त साइबर हाइट के पास घेर कर मैनेजर हम्जा की कार रोक कर अवैध असलहे से हमला कर मरणासन्न कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल हम्जा को अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज के बाद हम्जा ने थाना विभूति खण्ड में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। और मुखबिर खास की सूचना पर अजीत पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय निवासी आदर्शनगर मटियारी थाना चिनहट, दूसरे जय प्रकाश यादव पुत्र स्व० राजेश यादव निवासी बृजमोहन पुरी कालोनी थाना चिनहट को गिरफ्तार कर उनके पास दो अवैध देसी पिस्टल 32 बोर,4 अवैध जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया।
गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी और चौकी ईन्चार्ज  निलम्बित।
समिट बिल्डिंग के बियर बार मे हुई मारपीट की घटना के मामले मे थाना विभूति खण्ड प्रभारी इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह व चौकी प्रभारी सम्मिट बिल्डिंग सूर्यसेन कुमार सिंह को बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही में शिथिलता बरतने के फलस्वरूप निलम्बित कर दिया गया था।