लखनऊ :
पतंग के मांझे की चपेट मे आने से घायल ब्यापारी नेता के घर पहुंचकर जाना कुशलक्षेम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र मे रहने वाले सर्व समाज उद्योग
व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल पतंग के मांझे की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल हो गए थे जिन्हें देखने के लिए शुक्रवार को भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे,बी,सिंह संस्था के विशेष कार्याधिकारी उ, प्र, एम एल त्रिपाठी ने निजी आवास पहुचकर मार्शल का कुशल क्षेम जाना। इसी दौरान थाना ठाकुरगंज के इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ भी पहुचे और आसिम मार्सल का हालचाल लिया।
विस्तार :
बताते चले कि सर्व समाज उद्योग ब्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष असिम मार्सल पिछले सप्ताह बाईक से जाते वक्त एशबाग पूल पर पतंग के मांझे की चपेट मे आने गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। घटना के समय उनकी बेटियां भी साथ थी जिन्हें मामूली चोटे लगी । लेकिन आसिम मार्शल को काफी चोट लग गई जिन्हें तत्काल आनन फानश में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
पतंग मांझा इन्सानों के साथ परिदों के लिए भी है घातक।
पतंग के मांझे की चपेट में आने से इंसानों और पक्षियों दोनों को गंभीर चोटें आ सकती हैं, जिनमें गले, हाथ और चेहरे पर कटने के निशान शामिल हैं. इस खतरे को रोकने के लिए चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक्री होती है और अधिकारी इस पर अंकुश लगाने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. लोगों को खुद को बचाने के लिए हेलमेट और स्कार्फ पहनना चाहिए, जबकि घायल पक्षियों के मामले में तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।
◆घायल आसिम मार्सल की फोटो-
