गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों के कार्य विभाजन में बदलाव!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर: प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में राजपत्रित अधिकारियों के कार्य विभाजन में परिवर्तन किया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार—
- डॉ. प्रवीण रंजन सिंह पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, लाइन्स एवं प्रभारी आरटीसी के दायित्व संभालेंगे।
- शैव्या गोयल को अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, प्रभारी नारकोटिक्स व अपर पुलिस उपायुक्त साइबर सुरक्षा बनाया गया है।
- मनीषा सिंह अब प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात की जिम्मेदारी संभालेंगी।
- पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, मॉनीटरिंग सेल, ऑपरेशन कनविक्शन और रिट सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
- उमेश यादव सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के रूप में कार्य करेंगे।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा ।।