बुधवार, 3 सितंबर 2025

मानवता की मिसाल: टिकैत रसोई बनी बाढ़ पीड़ितों का सहारा!!

शेयर करें:

मानवता की मिसाल: टिकैत रसोई बनी बाढ़ पीड़ितों का सहारा!!

देव गुर्जर!!

सलारपुर, नोएडा | 3 सितंबर 2025

दो टूक:: नोएडा भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे हालात में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाकियू जिला कार्यालय सलारपुर से “टिकैत रसोई” का शुभारंभ किया गया है।


कोरोना काल और किसान आंदोलन के दौरान लाखों जरूरतमंदों का सहारा बनी टिकैत रसोई अब बाढ़ पीड़ितों तक भी राहत पहुंचा रही है। भोजन, दवाई और अस्थायी ठहराव जैसी जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।


भाकियू जिलाध्यक्ष एवं टिकैत रसोई संचालक अशोक भाटी ने कहा—


“भाकियू परिवार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ा है। किसी भी जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”


कैसे पहुंच रहा है भोजन?

ट्रैक्टर और टेंपो के जरिए कालिंदी कुंज पुस्ता से रायपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, नंगली, वाजिदपुर और याकूदपुर कैंपो तक भोजन वितरित किया जा रहा है। यदि अन्य क्षेत्रों से जरूरतमंद संपर्क करेंगे, तो वहां भी सेवाएं दी जाएंगी।


नेतृत्व और सहयोग

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के निर्देश पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना,जिला सचिव सचिन अवाना,जगत अवाना असगरपुर समेत सभी कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।


अशोक भाटी ने अंत में आमजन से अपील की कि—
“प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव योगदान करें। सहयोग देने वाले सभी का दिल से आभार।”