गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर, 15 सितंबर 2025।
माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक जी ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को जलभराव, जाम, सड़क मरम्मत और स्वच्छता जैसी समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी मेधा रूपम, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।।
